अपना बिज़नेस कैसे शुरू करें

 अपना बिज़नेस कैसे शुरू करें

हममें से अधिकांश लोगों के पास व्यवसाय (Business) से सम्बंधित बड़े बड़े शानदार बिज़नेस आईडिया (Idea) होते है और हम अपना खुद का कारोबार शुरू करने के सपने देखते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग असफ़ल होने के डर के कारण कभी भी अपने Ideas को मूर्त रूप नहीं दे पाते | कई लोग नौकरी (Job) छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है लेकिन पारिवारिक, सामाजिक और वितीय दबाव के कारण स्थापित नौकरी को छोड़कर जोखिमपूर्ण (Risky) व्यवसाय शुरू करने के विचार से ही घबरा जाते है। लेकिन

Journey of Entrepreneurship

किसी भी Business को शुरू करने से लेकर करोड़ों की Company बनाने तक की यात्रा एक बहुत ही कठिन लेकिन अद्भुत सफ़र (Amazing Journey) होता है। इस यात्रा में आपको योजना बनानी होती है, कड़ी मेहनत करनी होती है, मुसीबतों का सामना करना होता है, समस्याओं का हल निकालना होता है, असफलता को स्वीकार करके उससे सीख लेनी होती है। शुरुआत में आपके सामने हजारों मुसीबतें आती है, लोग आपके आईडिया (Idea ) पर विश्वास नहीं करते, आप कई बार असफल होते है, कई बार आत्मविश्वास डगमगा जाता है। लेकिन इस यात्रा में आपको हर बार गिरकर फिर से उठना होता है और फिर अचानक एक दिन आपके लिए सफ़लता के द्वार खुल जाते है और आपकी किस्मत बदल जाती है, आप अपने बिज़नेस में इतनी तेजी से सफलता की सीढियाँ चढ़ते है कि आपको स्वंय पर विश्वास नहीं होता|

Comments

Popular posts from this blog

निम्नलिखित 20 फ्री बिज़नेस आइडियाज हिंदी में प्रस्तुत किए गए हैं:

यहां पर 20 मुफ्त व्यवसाय विचार हिंदी में विस्तारपूर्वक दिए जा रहे हैं:

निश्चित रूप से, यहां भारत के लिए दस संभावित व्यावसायिक विचार दिए गए हैं: